CG : अतिथि शिक्षकों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की
संविलियन, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले करीब चौबीस दिनों से हड़ताल कर रहे अतिथि शिक्षकों ने आज अपने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की है। अतिथि शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की मुलाकात शिक्षा सचिव से हुई।
इस दौरान कुछ मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल का भरोसा दिए जाने पर अतिथि शिक्षक संघ ने फिलहाल अपने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया है। संघ ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को पांच सितंबर तक का समय दिया है।
अन्य सम्बंधित खबरें