बसना : रथ यात्रा देखकर लौटते वक्त मारपीट, डायल 112 वाहन से प... - CG Sandesh

बसना : रथ यात्रा देखकर लौटते वक्त मारपीट, डायल 112 वाहन से पहुँचाया गया अस्पताल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बरपेलाडीह से रथ यात्रा देखकर लौट रहे बुजुर्ग के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. घायल को डायल 112 वाहन से अस्पताल पहुँचाया गया. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बरपेलाडीह निवासी मनीराम चौहान 24 जुलाई को शाम करीब 6 बजे गांव में रथ यात्रा देखकर वापस अपने घर जा रहा था. इसी बीच उसने देखा कि गांव के स्कूल के पास गांव के देवलाल भोई, गोपाल भोई किसी दूसरे गांव के लड़कों के साथ लड़ाई -झगडा हो रहे थे.

मनीराम के द्वारा मना करने पर गोपाल भोई ने तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर अश्लील गाली गलौच की. दोनों आरोपियों ने एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की. घटना को देखकर मनीराम की पत्नि रामायण बाई, पीतांबर चौहान, आकर ने बीच बचाव किया. मनीराम को डायल 112 वाहन से ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवलाल भोई, गोपाल भोई के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें