सरायपाली : पुराना कॉलेज के पीछे अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
सरायपाली के पुराना कॉलेज के पीछे पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब के साथ पकड़ा. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को सिमरन सहिस पति स्व. संजय सहिस उम्र 25 साल निवासी महलपारा सरायपाली पुराना कॉलेज के पीछे अवैध रूप से शराब बेचने के लिए रखी थी.
मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 600 रूपये जप्त किया. मामले में धारा 34(1)A आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें