बसना पुलिस की प्रतिबंधित नशीली सीरप व टेबलेट के अवैध परिवहन ... - CG Sandesh

बसना पुलिस की प्रतिबंधित नशीली सीरप व टेबलेट के अवैध परिवहन के मामले में बड़ी कार्यवाही, 05 आरोपी गिरफ्तार

  • एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की प्रतिबंधित नशीली सीरप व टेबलेट के अवैध परिवहन के मामले में बड़ी कार्यवाही।
  • पदमपुर (ओडिशा) की ओर से बलेनो कार में अवैध रूप से नशीली दवाओं का परिवहन करते 05 आरोपी गिरफ्तार।
  • 15 नग प्लास्टिक शीशी (कुल 1500 एमएल) प्रतिबंधित कोडीन सीरप तथा 09 पत्ता निटरज़ेपम नशीली टेबलेट बरामद।
  • परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार एवं 05 नग मोबाइल सहित कुल जुमला कीमती ₹5,78,765/- का मशरूका जप्त।
  • थाना बसना में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act), 1985 की धारा 21 के तहत मामला दर्ज।

एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध नशीली दवाओं की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत जिले में पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।  

दिनांक 14.11.2026 को थाना बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पदमपुर (ओडिशा) की तरफ से एक नीले रंग की बलेनो कार क्रमांक CG 04 PA 9622 में कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित नशीली सीरप एवं टेबलेट का अवैध परिवहन कर बसना की ओर लाया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पदमपुर रोड, पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात पदमपुर (ओडिशा) की ओर से मुखबिर के बताए अनुसार नीले रंग की बलेनो कार आते दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास करने पर वाहन चालक, पुलिस को देखकर वाहन को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया।

वाहन में सवार चालक सहित कुल 05 व्यक्तियों से नाम-पता पूछने के पश्चात गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी ली गई। आरोपियों के आधिपत्य की बलेनो कार (CG 04 PA 9622) की डिक्की में रखे थैले के अंदर प्रतिबंधित नशीली सीरप (Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup) की 15 प्लास्टिक शीशियां एवं प्रतिबंधित नशीली

टेबलेट (Nitrazepam Tablets IP) के 09 पत्ते बरामद हुए। उक्त प्रतिबंधित नशीली दवाओं को रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं होना बताया गया।
प्रकरण में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध सबूत पाए जाने से आरोपियों के कब्जे से बरामद प्रतिबंधित नशीली सीरप, टेबलेट, बलेनो कार एवं 05 नग मोबाइल फोन सहित कुल जुमला कीमती ₹5,78,765/- का मशरूका गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना बसना में अपराध क्रमांक 642/2026, धारा 21 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (नारकोटिक्स एक्ट) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना बसना के सउनि राजेन्द्र प्रसाद भोई, आरक्षक संजय रात्रे, परसराम भास्कर, तिलक साहू एवं संतोष यादव की भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

  1. गुलशन कुमार वर्मा पिता नरेन्द्र वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी सिलतरा, थाना सिलतरा/धरसीवां, जिला रायपुर (छ.ग.)।
  2. सुरज पुष्टी पिता ललित पुष्टी, उम्र 21 वर्ष, निवासी कांटाभांजी, तितलागढ़, जिला बलांगीर (ओडिशा)।
  3. मनीष साहू पिता भुवनेश्वर साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी तेलीबांधा, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
  4. नितेश कुमार बारले पिता चंद्रहास बारले, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिलतरा, थाना सिलतरा/धरसीवां, जिला रायपुर (छ.ग.)।
  5. अजय कुमार साहू पिता सगुन्द्रा साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी सारगांव साबा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली (छ.ग.)।
जप्त प्रतिबंधित नशीली दवाई का विवरण-
  1. प्रतिबंधित कोडीन सीरप (Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup)– 15 नग प्लास्टिक शीशी (प्रत्येक में 100ml) कीमती ₹3,045/-
  2. प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (Nitrazepam Tablets IP) – 09 पत्ता (प्रत्येक पत्ते में 10 नग टेबलेट), कीमती ₹720/-
  3. एक बलेनो कार कीमती ₹5,00,000/-
  4. पांच नग मोबाइल (कीमती करीब 75,000 रुपये।
कुल जप्त मशरूका कीमती–* ₹5,78,765/- (पांच लाख अठहत्तर हजार सात सौ पैंसठ रुपये)


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें