खरियार रोड से बागबाहरा के रास्ते गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम... - CG Sandesh

खरियार रोड से बागबाहरा के रास्ते गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, जम्मू-कश्मीर का युवक गिरफ्तार

  • ऑपरेशन निश्चय - खरियार रोड से बागबाहरा के रास्ते गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, जम्मू-कश्मीर निवासी युवक NDPS एक्ट में गिरफ्तार।
  • स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, चेकिंग में खुला अंतरराज्यीय तस्करी का मामला।
  • कुल 6.210 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमती 3,10,500 रू. का बरामद / जप्त।
  • ओडिशा से दुर्ग-भिलाई तक गांजा पहुंचाने की थी तैयारी, कोमाखान पुलिस ने तस्करी की खेप सहित आरोपी को पकड़ा।
  • गान्जा, स्कूटी व मोबाइल सहित ₹4.15 लाख की संपत्ति जब्त।
  • आरोपी के स्कूटी की डिक्की मे मिला एक अतिरिक्त नम्बर प्लेट।
  • सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।
  • एएनटीएफ व थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर, जिले में पुलिस के द्वारा लगातार वाहन चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। जांच कार्यवाही के दौरान थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ग्रे रंग की स्कूटी मे सवार एक ब्यक्ति, अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खरियार रोड (उड़िसा) से बागबाहरा की ओर आ रहा है। 

पुलिस टीम सूचना तस्दीक पर टेमरी नाका पहुंचकर, आने-जाने वाले वाहनो पर नजर व जांच कार्यवाही की जा रही थी, तभी संदेही स्कूटी व चालक सामने से आते हुए दिखा। पास आने पर चालक को रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम कल्लूराम अग्रवाल पिता विजय कुमार उम्र 22 साल निवासी नल्ला मलियान गोल्डी तहसील रामनगर, चौकी अंदरोढ जिला उधमपुर (जम्मू- कश्मीर) का रहने वाला बताया। स्कूटी की जांच पड़ताल करने पर डिक्की मे 6.210 किलो गान्जा (कीमती 3 लाख 10 हजार 500 रुपये) बरामद हुआ। 

जिसे वह राजा खरियार (उड़िसा) से खरीद कर भिलाई-दुर्ग (छग.) मे बेचने के लिए लेकर जाना बताया। साथ ही डिक्की मे दुर्ग पासिंग का एक अतिरिक्त नम्बर प्लेट रखा हुआ मिला, जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी से गान्जा, स्कूटी, मोबाईल सहित कुल 4,15,500 रुपये की संपति को जप्त कर, आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाना कोमाखान मे अप.क्र. 206/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. कल्लूराम अग्रवाल पिता विजय कुमार उम्र 22 साल निवासी नल्ला मलियान गोल्डी तहसील रामनगर चौकी अंदरोढ, जिला उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)
जप्त संपत्ति-
  1. 6.210 किलो गांजा किमती 3,10,500 रू.।
  2. 01 नग मोबाईल कीमती 5,000 रूपये। (03) एक स्कूटी कीमती 1,00,000 रूपये।
जुमला जप्त संपत्ति कीमती 4,15,500 रूपये।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें