सरायपाली : बानीगिरोला में विद्यालय प्रबंधन समिति की विशेष त्... - CG Sandesh

सरायपाली : बानीगिरोला में विद्यालय प्रबंधन समिति की विशेष त्रैमासिक बैठक संपन्न

शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बानीगिरोला में विद्यालय प्रबंधन समिति (एस एम सी) सह पालकों की विशेष त्रैमासिक बैठक संपन्न हुआ बैठक में जगन्नाथ पटेल (विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष )अमर दास (उपाध्यक्ष) भुवनेश्वर दास (सरपंच प्रतिनिधि) डमरूधर पटेल (पूर्व जनपद सदस्य) नवीन पटेल, मनोहर पटेल (पूर्व (विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष द्वय) एस एम सी सदस्यों के साथ अत्यधिक संख्या में पालकों की गरिमामयी सराहनीय उपस्थिति रही । 

बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे -त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की जानकारी,प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत चर्चा पालकों के साथ शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार , उपस्थिति ,नियमित अध्ययन पठन लेखन में सहभागिता पर चर्चा कमजोर बच्चों के शैक्षणिक स्तर में अतिरिक्त अभ्यास के साथ उपचारात्मक शिक्षण एवं नियमित निगरानी की व्यवस्था पर चर्चा,पालक शिक्षक समन्वय बच्चों के नियमित उपस्थिति और घर पर पढ़ाई हेतु अनुकूल वातावरण बनने पर चर्चा विद्यालय विकास संबंधी मुद्दे जैसे विद्यालय में उपलब्ध संसाधन और स्वच्छता पेयजल शौचालय मध्यान भोजन पुस्तकालय खेलकूद विद्यार्थियों की सुरक्षा पर विचार विमर्श किया गया,एस एम सी की सक्रिय भागीदारी एवं सभी समस्या का समाधान एवं कार्य योजना पर विशेष चर्चा की गई। 

बैठक में संस्था प्रमुख ईश्वरी तिवारी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिभा चौधरी  विजिता प्रधान  सीता पटेल दीपक मिश्रा वर्षा नन्द कमला प्रधान उपस्थित रहे। बैठक संचालन वर्षा नन्द द्वारा किया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें