सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला रक्सा में विशेष त्रैमासिक बैठक संपन्न
शासकीय प्राथमिक शाला रक्सा में विद्यालय प्रबंधन समिति (एस एम सी) सह पालकों की विशेष त्रैमासिक बैठक संपन्न हुआ बैठक में प्रदीप बरिहा (अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति ) तुलाराम यादव (उपाध्यक्ष) दुर्योधन चौहान(सरपंच प्रतिनिधि) शिक्षाविद तरुण पांडे,सत्य कुमार बरिहा पंच ,समिति सदस्य विनोद पटेल, सदानंद साव, छबिलाल पांडे,हीराधर बरिहा, सरोज बरिहा, मितानिन मनोरमा पटेल, कोटवार कमलेश बेसरा,एस एम सी सदस्यों के साथ अत्यधिक संख्या में पालकों की गरिमामयी सराहनीय उपस्थिति रही ।
बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे -त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की जानकारी,प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत चर्चा पालकों के साथ शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार , उपस्थिति ,नियमित अध्ययन पठन लेखन में सहभागिता पर चर्चा कमजोर बच्चों के शैक्षणिक स्तर में अतिरिक्त अभ्यास के साथ उपचारात्मक शिक्षण एवं नियमित निगरानी की व्यवस्था पर चर्चा,पालक शिक्षक समन्वय बच्चों के नियमित उपस्थिति और घर पर पढ़ाई हेतु अनुकूल वातावरण बनने पर चर्चा विद्यालय विकास संबंधी मुद्दे जैसे विद्यालय में उपलब्ध संसाधन और स्वच्छता पेयजल शौचालय मध्यान भोजन पुस्तकालय खेलकूद विद्यार्थियों की सुरक्षा पर विचार विमर्श किया गया,एस एम सी की सक्रिय भागीदारी एवं सभी समस्या का समाधान एवं कार्य योजना पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में संस्था प्रमुख चंद्रभानु बरिहा एवं सहायक शिक्षक गुणवंत भोई उपस्थित रहे।