अब तक 20 की मौत संक्रमित मरीजों की संख्या 700 पार - CG Sandesh

अब तक 20 की मौत संक्रमित मरीजों की संख्या 700 पार

देशभर में गुरुवार को कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत के साथ देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। यह एक दिन में देश में इस वायरस से मरने वालों की यह संख्या अब तक सबसे ज्यादा है। वहीं देशभर में 71 नए मामले दर्ज किए गए। 

इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 700 के पार हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार देर रात तक संक्रमित मरीजों की संख्या 727 दर्ज की गई। वहींए स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या छह बताई। मंत्रालय के मुताबिक अब तक 17 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को मंत्रालय की ओर से संक्रमित मरीजों की संख्या 724 बताई गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें