बैंक क्लर्क के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, आज से कर सकते हैं ... - CG Sandesh

बैंक क्लर्क के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, आज से कर सकते हैं आवेदन

बैंक क्लर्क भर्ती 2021 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस ने पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक और अन्य बैंकों में क्लेरिकल कैडर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईबीपीएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 5858 पदों के लिए उम्मीदवारों का कॉमन रिक्रूटमें प्रॉसेस (सीआरपी) चयन किया जाना है।

ऑनलाइन आवेदन आईबीपीएस की वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर  आज से किया जा सकता है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अगस्त निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता- इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है. जो उम्मीदवार अभी स्नातक अंतिम वर्ष में हैं यदि उनका रिजल्ट 1 अगस्त तक आ जाता है तब वे आवेदन कर सकते हैं.             

आवेदन शुल्क SC/ST/PWBD/EXSM वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 175 रूपये तथा अन्य उम्मीदवारों के लिए 850 रूपये निर्धारित की गई है.

अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की ऑफिसियल वेबसाइट देखें -  https://www.ibps.in


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें