एसएससी, बैंकिंग और रेलवे के पदों के लिए अगले साल सामान्य पात... - CG Sandesh

एसएससी, बैंकिंग और रेलवे के पदों के लिए अगले साल सामान्य पात्रता परीक्षा का किया जायेगा आयोजन

एसएससी, बैंकिंग और रेलवे के पदों के लिए देश के सभी जिलों में अगले साल सामान्‍य पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. केन्‍द्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार सामान्‍य पात्रता परीक्षा का आयोजन अगले साल करेगी।
उन्‍होंने बताया कि शुरू में कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिंग  और रेलवे के पदों के लिए देश के सभी जिलों में इस परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह लेह में केन्‍द्रशासित प्रदेश लददाख के वरिष्‍ठ अधिकारियों की दो दिन की क्षमता निर्माण कार्यशाला को वर्चुअली सम्‍बोधित कर रहे थे। 

author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें