भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, पीएम मोदी ने ली हाई ल... - CG Sandesh

भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, पीएम मोदी ने ली हाई लेवल मीटिंग

भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है. प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल मीटिंग ली. स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही कह चुका है कि देश में अभी भी दूसरी लहर कायम है. पीएम मोदी ने राज्यों को हर जिले में दवाओं का बफर स्टॉक रखने को कहा है. इसके साथ ही अगले कुछ महीने के लिए टीकों के उत्पादन, आपूर्ति और पाइपलाइन पर भी समीक्षा की.

प्रधानमंत्री मोदी को इस बैठक में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में वृद्धि के बारे में जानकारी दी गई. पीएम मोदी ने बैठक के दौरान देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की. इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यों को हर जिले में दवाओं का बफर स्टॉक रखने को कहा. प्रधानमंत्री ने अगले कुछ महीनों के लिए वैक्सीन के उत्पादन, आपूर्ति और पाइपलाइन की समीक्षा की. पीएम मोदी ने म्यूटेंट के उद्भव की निगरानी के लिए निरंतर जीनोम अनुक्रमण की आवश्यकता के बारे में बात की.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें