जानिए SSC कब जारी करेगा विभिन्न पदों में भर्ती हेतु नोटिफिके... - CG Sandesh

जानिए SSC कब जारी करेगा विभिन्न पदों में भर्ती हेतु नोटिफिकेशन

SSC ने आने वाले वर्ष में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसका अपडेट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर भी अपलोड कर दिया गया है।

जानें नोटिफिकेशन कब आएगा और कब होगी परीक्षा - Download

22 मार्च को एमटीएस 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। जबकि परीक्षा 22 जून को आयोजित होगी।

सेलेक्शन पोस्ट फेज-Phase-X 2022 की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 10.5.2022 को जारी होगी। इसकी परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 17.05.2022 को जारी की जाएगी। इसकी परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित होगी।

दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के पदों के लिए भर्ती की नोटिफिकेशन 27.06.2022 को जारी की जाएगी। जबकि इसकी परीक्षा 22 अक्टूबर को आयोजित होगी।

दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन 04.07.2022 को जारी की जाएगी और इसकी परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित होगी।

जीडी कॉन्स्टेबल के पदों के लिए नोटिफिकेशन 22.02.2023 को जारी की जाएगी। जबकि एग्जाम 23 जून 2023 में आयोजित होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप ssc.nic.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें