पीएम किसान योजना की अगली क़िस्त में इन किसानों को मिलेंगे 2 ह... - CG Sandesh

पीएम किसान योजना की अगली क़िस्त में इन किसानों को मिलेंगे 2 हज़ार की जगह 4 हज़ार रुपये

1 जनवरी को किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  की 10वीं किस्त ट्रांसफ़र की जाएगी. मोदी सरकार ने ऐलान कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत किश्त ट्रांसफर करेगी.

इन किसानों को मिलेंगे 2 हज़ार के बजाय 4 हज़ार रुपये

1 जनवरी को पीएम किसान योजना की 10वीं क़िस्त जारी की जाएगी. इनमें से कुछ किसानों को 10वीं किश्त में 2000 रुपये की जगह 4,000 रुपये मिलेंगे. दरअसल, जिन किसानों को 9वीं किश्त का फायदा नहीं मिला उन्हें अब 10वीं किश्त के साथ 9वीं किश्त के पैसे भी मिलेंगे। उन्हें एक साथ दोनों किश्तों के पैसे ट्रांसफर किये जाएंगे। लेकिन ये 4000 रुपये की किश्त सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने 30 सितंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराया होगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें