प्रधानमंत्री आज किसानों के खाते में हस्तांतरित करेंगे पीएम क... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री आज किसानों के खाते में हस्तांतरित करेंगे पीएम किसान योजना की 10वीं क़िस्त, इक्विटी अनुदान की राशि भी करेंगे जारी

आज पीएम किसान योजना की 10वीं क़िस्त जारी की जाएगी. प्रधानमंत्री आज दोपहर 12:30 बजे विडियो कांफ्रेंस के जरिए योजना की 10वीं क़िस्त जारी करेंगे. देश के 10 करोड़ किसानों के खाते में 20 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अंतरित की जाएगी.

इसके अलावा इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी करीब 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपए से अधिक का इक्विटी अनुदान की राशि भी जारी करेंगे. इससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एफपीओ के साथ बातचीत करेंगे और राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें