सायलेंसर से धुएं की जगह पानी छोड़ने वाली गाड़ी भारत में हुई लॉ... - CG Sandesh

सायलेंसर से धुएं की जगह पानी छोड़ने वाली गाड़ी भारत में हुई लॉन्च, अब पेट्रोल-डीजल की परेशानी ख़त्म

केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश की पहली ऐसी कार लॉन्च की है जिसके सायलेंसर से धुएं की जगह पानी निकलेगा. भारत में फॉर्च्यूनर बेचने वाली कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर ने बुधवार को भारत की पहली ऑल-हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक कार मिराई को लॉन्च कर दिया है.

टोयोटा मिराई एफसीईवी दुनिया की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक कार में से एक है और यह शुद्ध हाइड्रोजन से बनने वाली बिजली पर चलती है.टोयोटा ने इसे इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के साथ भारत में पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में उतारा गया है.

इसे दिसंबर 2020 में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया था. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स का दावा है की कार के पांच मिनट के ईंधन भरने के समय के साथ यह एक फुल टैंक पर 646 किमी तक चल सकती है. टोयोटा ने कहा कि टोयोटा मिराई एफसीईवी को कर्नाटक में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के प्लांट में बनाया जाएगा.

देश में पेट्रोल-डीजल की मांग को कम करने के लिए और प्रदूषण को रोकने के लिए भारत सरकार की ओर से इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की है. सरकार इसके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल के अलावा पेट्रोल और डीजल के समाधान के रूप में हाइड्रोजन ईंधन सेल को भी आगे बढ़ा रही है. इस पायलट प्रोजेक्ट में मिराई को भारतीय सड़कों और जलवायु परिस्थितियों में चलाकर टेस्ट किया जाएगा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें