7 दिनों में छठी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए छत्तीसगढ़... - CG Sandesh

7 दिनों में छठी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए छत्तीसगढ़ में क्या है नए रेट

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव में सोमवार को फिर से बढ़ोतरी की है। बीते 7 दिनों में 6 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो चुका है।

IOCL के मुताबिक, पेट्रोल आज से 30 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल 35 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। बता दें कि 22 मार्च से 28 मार्च तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी 28 मार्च 2022 को पेट्रोल 99.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 90.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। दिल्ली में भी पेट्रोल के दाम अब शतक के करीब पहुंच गए हैं। जबकि बाकी सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।

बीते सोमवार से यानी 7 दिन में 4 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो चुका है। देश भर में 22 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। इसके बाद 23 मार्च को भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में 80-80 पैसे का इजाफा किया गया था। वहीं, 25 और 26 मार्च को भी तेल कंपनियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी गई। जबकि 27 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल 55 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ।


छत्तीसगढ़ में दाम
छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है। आज दुर्ग में पेट्रोल के दाम 105.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.62 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं बस्तर में आज पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.08 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। यहां के जशपुर में आज पेट्रोल के दाम 106.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.91 रुपये प्रति लीटर है। रायपुर की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के रेट 105.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.65 रुपये प्रति लीटर है।

आप भी SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें