शादी समारोह में जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत
अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जिले में रविवार को एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोग एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार नंदगांवपेठ - देवलगांव रिंग रोड पर हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक के भी आगे के दो पहिए निकल गए। दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अन्य सम्बंधित खबरें