पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 10 दिनों में 9वी बार ... - CG Sandesh

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 10 दिनों में 9वी बार हुई बढ़ोतरी, जानिए क्या है नए दाम

नई दिल्ली। आम लोगों को महंगाई की चौतरफा मार झेलना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें में आग लगी हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों में नौवीं बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। तेल कंपनियों की ओर से घोषणा के मुताबिक पेट्रोल और डीजल के दाम 80-80 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 101.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत बढ़कर 93.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में
पेट्रोल की कीमत 107 रुपए 74 पैसे हो गई। पिछले साल नवंबर नवंबर में रायपुर में पेट्रोल ₹107 और71पैसे तक पहुंचा था। इसके बाद ही इसकी कीमतों में गिरावट शुरू शुरू हुई। डीजल की कीमत भी डीजल की कीमत भी ₹99 हो गई।

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में 10 दिनों में 9 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। देशभर में 22 मार्च से अब तक पेट्रोल की कीमतों में 6.20 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं, डीजल भी 6 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल का दाम 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर था।

ऐसे तरह चेक करें अपने शहर का रेट


आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप पर भी पेट्रोल डीजल के दाम चेक कर सकते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में मौजूदा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के लिए आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन में युद्ध के चलते दुनिया के तमाम देश प्रभावित हुए हैं।
 


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें