जल्द ही रणबीर कपूर की दुल्हनिया बनेंगी आलिया, जानिए कब होगी ... - CG Sandesh

जल्द ही रणबीर कपूर की दुल्हनिया बनेंगी आलिया, जानिए कब होगी शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड गलियारें में आजकल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की खबरें छाई हुई है। इनकी शादी को लेकर हर दिन कुछ नया अपटेड आता है।

इसी कड़ी में रणबीर और आलिया (Ranbir Alia Wedding) की शादी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आ रही खबरों के मुताबिक यह कपल जल्द शादी के बंधन में बनने जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding Date)अप्रैल में शादी करेंगे। इस बारे में दोनों के करीबी सूत्रों ने यह खुलासा किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणबीर और आलिया के बेहद करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि दोनों स्टार्स ने शादी की तारीख तय कर ली है। यह स्टार कपल अपने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में प्राइवेट फंक्शन में सात फेरे लेगा।

आपको बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं खुद मनीष भी उनके घर पहुंचे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस जोड़ी ने अपने वेडिंग के लिए ऑउटफिट भी रेडी करवा लिए है और सबकी नजरों से बचते हुए गुपचुप शादी की तैयारी में लगे हुए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रणबीर और आलिया राजस्थान के उदयपुर में शादी करेंगे हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही है कि यह स्टार कपल मुंबई में ही ब्याह रचाएंगे। फैन्स यह खबर जानकर बेहद खुश हैं। आपको बता दें कि यह कपल पिछले कई सालों से एक साथ है और किसी ना किसी कारण से इनकी शादी में देरी आ रही थी हालांकि अब आखिरकार आलिया भट्ट तैयार हैं रणबीर कपूर की दुल्हनिया बनने के लिए।

दोनों स्टार्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में एक साथ दिखाई देंगे। इससे पहले आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और फिर RRR में नजर आई थीं। वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो एक्टर जल्द ही वाणी कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में नजर आएंगे। इसके अलावा वह एनिमल और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ लव रंजन (Luv Ranjan) की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें