फोर्ब्स ने जारी की भारत के रहिसों की सूची, जानिए कौन है कितन... - CG Sandesh

फोर्ब्स ने जारी की भारत के रहिसों की सूची, जानिए कौन है कितना अमीर

नई दिल्ली। फोर्ब्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। इनकी कुल संपत्ति 90.7 बिलियन डॉलर है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को 90 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रखा गया है और HCL टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष शिव नादर ने फोर्ब्स की भारत के 10 सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में 28.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। सूची में शीर्ष तीन रैंकिंग पिछले वर्ष से अपरिवर्तित हैं।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी की कुल संपत्ति पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 7 फीसदी बढ़ी है। दूसरे सबसे अमीर भारतीय और एशियाई अडानी की कुल संपत्ति 90 अरब डॉलर है। पिछले कुछ महीनों में, अडानी और अंबानी कुछ अरबपति इंडेक्स में शीर्ष स्थान के लिए पदों की अदला-बदली कर रहे हैं।

अंबानी और अडानी दोनों ही हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की अगुवाई कर रहे हैं और अगले एक-एक दशक में अरबों डॉलर के निवेश की योजना बनाई गई है।

भारत के वैक्सीन अग्रणी साइरस पूनावाला 24.3 बिलियन डॉलर की अनुमानित शुद्ध संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। इनका सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) कोविड-19 के खिलाफ टीके बनाने में सबसे आगे था। डी-मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी 20 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इन्होंने पिछले साल दुनिया के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में प्रवेश किया था।


आर्सेलरमित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल, जिनकी कुल संपत्ति 17.9 बिलियन डॉलर है, वो छठे स्थान पर हैं। स्टील की कीमतों में सुधार की मदद से ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल (17.7 बिलियन डॉलर) सातवें स्थान पर रहीं।
आदित्य बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला (16.5 अरब डॉलर) आठवें स्थान पर, सन फार्मास्युटिकल्स प्रमुख दिलीप सांघवी (15.6 अरब डॉलर) नौवें और कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक उदय कोटक (14.3 अरब डॉलर) दसवें स्थान पर रहे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें