ब्रेकिंग : रामनवमी की रैली के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : रामनवमी की रैली के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे 7 लोग

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ रामनवमी की रैली के दौरान करंट से 7 लोग झुलस गए हैं, रेलवे की हाईटेंशन लाइन से संपर्क में झंडा के आ जाने से यह हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

रामनवमी की रैली के दौरान करेंट से 7 लोग झुलस गए हैं, रेलवे की हाईटेंशन लाइन (high tension line) से संपर्क में झंडा के आ जाने से यह हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जाता है कि लोहे के पाइप को लेकर डीजे वाहन के ऊपर बैठे हुए व्यक्ति ने पाइप को अचानक ऊपर की तरफ उठा दिया, जिससे पाइप इलेक्ट्रिक लाइन के संपर्क में आ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायलों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पाल, राहुल पाल, अभिषेक गुप्ता, जगदीश चंद्रवंशी और अनु शिवहरे शामिल हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें