पीएम मोदी के दौरे से पहले बड़ा आतंकी हमला, 15 CISF जवानों को ले जा रही बस पर ग्रेनेड अटैक, एक ASI शहीद
डेस्क। जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया। CISF अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आतंकी हमले में जवाबी कार्रवाई की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान CISF के एक ASI की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये जवान सुजवां में हुए हमले में मदद के लिए जा रहे थे।
दरअसल सुरक्षाबलो को लगातार यह सूचना मिल रही थी की पीएम के दौरे से पहले आतंकी जम्मू शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते है। इस सूचना के बाद गुरूवार शाम से ही जम्मू पुलिस ने सेना और अर्धसेनिक बलों के साथ मिलकर शहर के कई इलाको में सर्च ऑपरेशन चलाए। यह सर्च ऑपरेशन शुक्रवार तड़के तक जारी रहा और इसी ऑपरेशन के दौरान जम्मू के Bhatindi इलाके में CISF के जवानों को ले जा रही एक बस पर आंतकियो ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्यवाही में आतंकी इस हमले को अंजाम देने के बाद एक घर में छिप गए। जिसके बाद इस पूरे इलाके को घेरा गया और ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में अबतक एक ASI शहीद हुए हैं और 6 जवान ज़ख्मी हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के सांबा ज़िले में पंचायती राज दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद से प्रधामंत्री मोदी पहली बार इस राज्य में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह भी होंगे। वहीं आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई इलाकों को सील कर दिया गया है।