इस मशहूर एक्टर का निधन, सदमे में बॉलीवुड - CG Sandesh

इस मशहूर एक्टर का निधन, सदमे में बॉलीवुड

मशहूर एक्टर सलीम गौस (Salim Ghouse) का 70 की उम्र में निधन हो गया. एक्टर को सीने की दर्द की शिकायत के चलते कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका गुरुवार सुबह निधन हो गया. एक्टर की मौत की जानकारी उन्हीं के परिवार के सदस्य से मिली।

सलीम का एक्टिंग करियर
धारावाहिक ‘भारत एक खोज' और ‘सरदारी बेगम‘ और ‘सोल्जर’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय से पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता सलीम गौस का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. गौस ने 1978 में फिल्म ‘स्वर्ग नरक’ में एक छात्र के किरदार से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने श्याम बेनेगल की ‘मंथन’, ‘कलयुग’, ‘सरदारी बेगम’ और महेश भट्ट की ‘सारांश’ तथा सईद मिर्जा की ‘मोहन जोशी हाजिर हो’ फिल्मों में भी काम किया. श्याम बेनेगल की 1988 में आई मशहूर टीवी श्रृंखला ‘भारत एक खोज’ के विभिन्न एपिसोड में उन्होंने राम, कृष्ण और टीपू सुल्तान आदि किरदार निभाए.

पत्नी ने दी जानकारी
सलीम गौस की पत्नी अनीता सलीम ने भी अपने पति की मौत की पुष्टि की. अनीता सलीम ने इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा, बुधवार की रात उनके सीने में दर्द का अनुभव होने के बाद, गुरुवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया. उन्होंने कहा, 'हम उन्हें कल रात कोकिलाबेन अस्पताल ले गए और आज सुबह उसका निधन हो गया. वह शोक से नफरत करते थे और चाहता था कि जीवन चलता रहे. उन्हें कष्ट नहीं हुआ, वह किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं करता. वह बहुत स्वाभिमानी व्यक्ति थे. वह एक बहुमुखी अभिनेता, एक मार्शल कलाकार, एक अभिनेता, एक निर्देशक और रसोई घर में एक प्यारा रसोइया था।'


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें