ACCIDENT NEWS : लॉरी और ऑटो में जोरदार भिड़ंत, 9 लोगों की मौत, 17 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
तेलंगाना। कामारेड्डी जिले के निजामसागर के हसनपल्ली गेट में एक लॉरी और ऑटो ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता घोषित की है।
जानकारी के अनुसार ऑटो ट्रॉली येलारेड्डी में सवार लोग एक समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। , तभी निजामसागर जोन के हसनपल्ली गेट पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिसमें 9 लोगों की जान चली गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी लारी चालक की पहचान कर ली गई है।
वहीं हादसे के प्रति पीएम मोदी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।