ब्रेकिंग : चलती बस में लगी भीषण आग, 4 यात्री की दर्दनाक मौत,... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : चलती बस में लगी भीषण आग, 4 यात्री की दर्दनाक मौत, 22 घायल

डेस्क। जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक बस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई. यह भीषण हादसा कदममल कटरा में शनि मंदिर के पास चलती बस में सामने आया है. आग लगने से कम से 4 यात्री जिंदा जल गए, 22 यात्री घायल बताए गए हैं. बस कटरा से जम्मू आ रही थी. पुलिस के मुताबिक, बस के इंजन में आग लग गई जो जल्द ही फैल गई और सभी यात्रियों को बचने का समय नहीं मिला. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

चलती बस में लगी भीषण आग

एडीजीपी जम्मू ने हादसे के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कटरा से जम्मू के रास्ते में एक स्थानीय बस नंबर JK14/1831 में कटरा से लगभग 1 किमी दूर पहुंची थी कि उसमें आग लग गई. आग लगने के संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है. एफएसएल की टीम मौके पर तैनात है. 22 घायलों को इलाज के लिए कटरा ले जाया गया है. घायलों में कई को विशेष उपचार के लिए रेफर किया गया है।

जलकर खाक हुई पूरी बस

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को बचने का मौका तक नहीं मिला. किसी तरह सभी यात्री बस से बाहर निकल पाए. इसके बावजूद भी चार यात्रियों की जलकर मौत हो गई. लोगों ने बताया कि जब तक मौके पर राहत बचाव दल पहुंचता बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें