ब्रेकिंग : चुनाव के एक साल पहले ही मुख्यमंत्री ने दिया इस्ती... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : चुनाव के एक साल पहले ही मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी PTI की खबर के अनुसार, बिप्लब कुमार देब (Biplab Deb) ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा है। सूत्रों के अनुसार यह फैसला बीजेपी नेतृत्व की ओर से आया है। राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव बीजेपी के विधायकों की बैठक में होगा।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को बीजेपी विधायक दल की बैठक का पर्यवेक्षक बनाया गया है। आज शाम 5 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। विधायक दल की बैठक के लिए BJP के पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंच गये हैं। मालूम हो कि त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें