अब एक और दमदार किरदार कर रहा है Taarak Mehta Ka Ooltah Chash... - CG Sandesh

अब एक और दमदार किरदार कर रहा है Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो को अलविदा !, फैंस में निराशा

डेस्क। टीवी के फेमस कॉमेडी शोज (comedy shows) की जब भी बात होती है तो दर्शकों के सबसे ज्यादा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’) पसंद आता है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि इस शो को जहां हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। वहीं इसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। इस शो ने बीते 14 सालों से दर्शकों को न सिर्फ खूब मनोरंजन किया है बल्कि इस टीआरपी लिस्ट में हमेशा ही सबसे आगे रहता है। इस शो को लेकर आलम तो ये है कि सालों से इसमें काम कर रहे कलाकारों को दर्शक उनके असली नाम से नहीं बल्कि रील नेम से जानते हैं। फिर चाहे वो जेठालाल (jethalal) , पोपटलाल, आत्माराम तुकाराम भिड़े, दया, अंजलि या फिर तारक मेहता हों। ये सभी किरदार अपने आप में बेहद ही शानदार और यूनिक हैं। लेकिन इसी बीच अब दर्शकों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। ‘दया भाभी’ (Daya Bhabhi) के बाद शो का एक और दमदार किरदार इस शो को अलविदा कह रहा है। इस कैरेक्टर का नाम जानकर आपको यकीनन बड़ा झटका लगने वाला है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बीते 14 सालों को अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले क्टर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) इस शो को जल्द ही छोड़ सकते हैं। टेली चक्कर के रिपोर्ट के अनुसार, ‘शैलेश लोढ़ा इस शो को 14 साल तक जुड़े रहने के बाद अब इस शो को अलविदा कहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि शैलेश पिछले कुछ महीनों से शूटिंग पर नहीं आए हैं और आगे भी आने की उनकी कोई प्लानिंग नहीं है।’

वहीं इसी के साथ इस पोस्ट में लिखा है, ‘वह स्पष्ट रूप से अपने कॉन्ट्रैक्ट से नाखुश हैं और उनका मानना ​​है कि शो में उनकी तारीखों का उचित उपयोग नहीं किया गया है। हालांकि, अभिनेता की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि नहीं मिली है।’ इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं कमेंट पर फैंस शैलेश के जाने की खबर पर दुख जाहिर कर रहे हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें