ब्रेकिंग : अमिताभ, शाहरुख़, अजय और रणवीर सिंह पर एफआईआर दर्ज,... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : अमिताभ, शाहरुख़, अजय और रणवीर सिंह पर एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली। बॉलीवुड के नामचीन एक्टर बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan,), अजय देवगन (Ajay Dewgan ), किंग खान शाहरुख़ (shahrukh khan ) और रणवीर सिंह (ranveer singh ) पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. दरअसल चारों पर यह एफआईआर पान मसाला के विज्ञापन को लेकर किया गया है. आपको बतादें कि इन चारों पर बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले सोशल एक्टिविस्ट ने इन सभी एक्टर्स पर यह मामला दर्ज कराया है।


सोशल एक्टिविस्ट तमन्ना हाशमी ने रणवीर सिंह, अजय देवगन, शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन किे खिलाफ सेक्शन 467, 468, 439 और 120बी के तहत केस दर्ज करवाया है. वहीं, चार्जशीट में इन चारों स्टार्स पर पैसों के लालच में अपने स्टारडम का गलत उपयोग करने का भी आरोप लगाया गया है. वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक इस केस की सुनवाई 27 मई को होगी।


इसलिए कराई एफआईआर दर्ज


तमन्ना ने बताया कि इन स्टार्स ने अपने पाॅपुलैरिटी का गलम फायदा उठाया है. इन लोगों को बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अपना आइडियल मानते हैं. ऐसे में ये स्टार्स जो करते हैं उन्हीें को ये लोग फाॅलो करते हैं. ऐसे में स्टार्स द्वारा ऐसे विज्ञापन से इन पर गलत असर पड़ेगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें