इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की अगली क़िस्त
प्रधानमंत्री सम्मान किसान सम्मान निधि की 11वीं क़िस्त 31 मई को जारी की जाएगी. 11वीं क़िस्त से पहले किसानों से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है. पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त कब आएगी? इस बारे में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान बताया था की पीएम मोदी 31 मई को 11वीं किस्त जारी करेंगे.
ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेंगे पैसे
सरकार ने पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए अब ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. अगर किसान E-Kyc पूरी नहीं करते हैं तो आगे से उन्हें सम्मान निधी के पैसे मिलने में समस्या हो सकती है. ई-केवाईसी (PM Kisan E-KYC) कराने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है. जो किसान यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेगा, उसे भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा.