एंबुलेंस और कैंटर में जोरदार भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, CM ने जत... - CG Sandesh

एंबुलेंस और कैंटर में जोरदार भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, CM ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) के फतेहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। एम्बुलेंस और कैंटर के बीच हुई टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है। बरेली में हुए इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aadityanath) ने भी शोक प्रकट किया है। सीएम योगी ने इस हादसे में मारे गए सभी लोगों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है और घायलों का समुचित उपचार कराए जाने का निर्देश दिया है।

इलाज कराकर लौट रहे थे वापिस जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग दिल्ली से अपने रिश्तेदार का इलाज करवाकर लौट रहे थे, तभी फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के पास दिल्ली हाईवे पर यह हादसा हो गया। ऐसा प्रतीत होता है कि सुबह में एंबुलेंस के ड्राइवर को झपकी आ गई और इस कारण तेज़ रफ्तार एंबुलेंस डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रही कैंटर से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस में बैठे इन 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें