CG : जन चौपाल में युवक की अनूठी मांग, बोला- साहब बीवी दिलवा ... - CG Sandesh

CG : जन चौपाल में युवक की अनूठी मांग, बोला- साहब बीवी दिलवा दीजिये, खाना बनाने और कपड़ा धोने में परेशानी है

जांजगीर। जिले में एक युवक ने जन चौपाल में अनूठी मांग (Unique demand in Jan Choupal) की है कि उसकी शादी करवाई जाए। जिससे उसी पत्नी मिल जाए। युवक ने कहा है कि मैं भटक रहा हूं, पत्नी नहीं होने के कारण खाना बनाने और कपड़ा धोने में परेशानी है। युवक की इस मांग के बाद ये चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, सोमवार को पामगढ़ जनपद क्षेत्र के भैसों गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया था। यहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। इस बीच भैसों गांव निवासी गोविंद कश्यप (42) भी वहां पहुंचा था। गोविंद ने अधिकारियों से कहा मुझे बीवी दिलवा दीजिए, मेरी शादी करवा दीजिए। मैं बहुत परेशान हूं। यहां-वहां भटकता रहता हूं। पत्नी नहीं होने के कारण खाना बनाने में बहुत परेशानी है। कपड़ा भी नहीं धो पाता। अच्छा नहीं लगता है। बताया गया कि युवक नौकरी नहीं करता है। घर पर ही रहता है। उसके पास कुछ खेत है, जिसमें वह सिर्फ खेती बड़ी करता है। यहां हर कोई अब इसी आवेदन के बारे में बात कर रहा है। यह भी पता चला है कि इस कार्यक्रम में 63 आवेदन आए थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें