ब्रेकिंग : सोनिया गाँधी समेत कई नेता कोरोना संक्रमित, चिंतन ... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : सोनिया गाँधी समेत कई नेता कोरोना संक्रमित, चिंतन शिविर में शामिल नेताओं की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके अलावा बैठक में शामिल कई और कांग्रेसी नेता वायरस की चपेट में आ गए है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित निकले हैं।

सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी नेताओं से जांच कराने की अपील की है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उधर सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में शामिल नेताओं की चिंताएं बढ़ गई है। बता दें कि इस शिविर में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी सोनिया से आठ जून को पूछताछ करेगी, जबकि राहुल गांधी को गुरुवार को पेश होने को कहा है। हालांकि, राहुल देश में नहीं हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें