युवक ने Zomato से मंगवाया कॉफी, अंदर से निकला कुछ ऐसा कि लोग... - CG Sandesh

युवक ने Zomato से मंगवाया कॉफी, अंदर से निकला कुछ ऐसा कि लोग कर रहे Bycott

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की एक घटना के बाद से लोगों ने Bycott Zomato करना शुरू कर दिया। दरअसल, दिल्ली के एक युवक ने Zomato से कॉफी आर्डर की और उसे उसके अंदर कुछ ऐसा मिला की वो परेशान हो गया। उसने अपने कॉफी की तस्वीर ट्विटर पर डाली जिसके बाद Bycott Zomato ट्रेंड करने लगा।

ये है पूरा मामला

दरअसल, बीते 3 जून को दिल्ली में रहने वाले शख्स सुमित ने जोमैटो के जरिए एक रेस्टोरेंट से कॉफी ऑर्डर किया। उन्होंने यह कॉफी अपनी पत्नी के लिए ऑर्डर किया था, जो कि एक शाकाहारी हैं। डिलीवरी के बाद जब उनकी पत्नी ने कॉफी पीना शुरू किया तो उसने पाया कि उसमें एक चिकन का टुकड़ा पड़ा हुआ। कॉफी में चिकन देखते ही उनका पारा गरम हो गया। बस फिर क्या था सुमित ने तुरंत उस कॉफी के कप के ढक्कन की तस्वीर खींची जिसमे वो चिकन का टुकड़ा मिला था और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया।

बताया गया कि दिल्ली के सुमीत के साथ पहले भी ऐसा हो चुका था। आपको बता दे कि इस तरह के मामलें पहले भी हो चुके है, ये कोई नयी बात नही है। यहां पर जोमाटो की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगो ने कमेंट के जरिए अपनी अपनी बात रखी। किसी ने ये तक कह डाला चिकन विथ कॉफी। किसी ने इस बात का जिम्मेंदार कॉफी शॉप वाले को ठहराया।

पहले भी हो चूका है ऐसा

सुमित ने कैप्शन में लिखा है कि ‘मैंने जोमैटो के जरिए थर्डवेव इंडिया नाम के रेस्टोरेंट से कॉफी ऑर्डर की थी मगर मुझे जो मिला उसने निराश कर दिया। कॉफी में एक चिकन पीस है। जोमैटो के साथ मेरा संबंध आज खत्म हो रहा है।’ सुमित ने बताया की उसके साथ पहले भी ऐसा हो चूका है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें