BIG NEWS : कंटेनर डिपो में आग लगने से 33 लोगों की मौत, 450 स... - CG Sandesh

BIG NEWS : कंटेनर डिपो में आग लगने से 33 लोगों की मौत, 450 से ज्यादा लोग घायल

डेस्क। दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में एक निजी कंटेनर डिपो में शनिवार रात विस्फोट हुआ, जिससे यहां भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 'ढाका ट्रिब्यून' के मुताबिक, चटगांव के BM कंटेनर डिपो में शनिवार रात आग लग गई।

चटगांव में हेल्थ एंड सर्विस डिपार्टमेंट के चीफ के प्रमुख इस्ताकुल इस्लाम ने बताया कि कम से कम 350 लोग चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल (CMCH) में भर्ती हैं।

डिपो में रखे केमिकल्स हो सकते हैं आग की वजह
मौके पर पहुंचे पुलिस ऑफिसर नुरुल आलम ने कहा- घटना कि जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। अब तक 33 लोगों के शवों को बाहर निकाला जा चुका है। हमें जानकारी मिली है कि इस दौरान दमकल विभाग के 3 कर्मियों की भी मौत हुई है। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन से लगता की आग डिपो में रखे केमिकल्स की वजह से लगी है। मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

घटनास्थल पर 16 एंबुलेंस भी मौजूद
उन्होंने कहा- पहले एक कंटेनर में आग लगने की सूचना मिली थी। फिर वहां एक धमका हुआ जिससे आग फैल गई। फिलहाल दमकल की 19 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। मौके पर 16 एंबुलेंस भी मौजूद हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें