चखने में नमक की जगह चाटता रहा चूहें मारने का जहर, हालत गंभीर - CG Sandesh

चखने में नमक की जगह चाटता रहा चूहें मारने का जहर, हालत गंभीर

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स शराब के नशे में इस कदर चूर था कि उसे ये तक समझ नहीं आया कि वो नमक नहीं बल्कि उसके जगह चूहेमार के जहर का सेवन कर रहा है। जब अचानक शराब पीते-पीते शख्स की स्थिति बिगड़ी तो परिवार वालों ने उसे देखा। जिसके तत्काल बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय रहते अस्पताल पहुंचने से उसकी स्थिति फ़िलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामला छतरपुर जिले के रामगढ़ का है, यहां का 22 वर्षीय पुष्पेंद्र रैकवार शराब पीने का आदि है। उसके परिजनों ने बताया कि पुष्रपेन्द्र शराब पी रहा था साथ में वह नमकीन और सलाद भी खा रहा था। लेकिन नशे कि हालत में उसने नमक कि जगह चूहेमार जहर का सेवन कर लिया। वह शराब कि हर पैग के साथ नमक समझकर चूहामार जहर को चाटता रहा। लेकिन जब जहर की अत्यधिक मात्रा शरीर के अंदर पहुंची तो उसे उल्टियां शुरू हो गई। जिसके बाद घर वाले उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। फिलहाल उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा गया है। हालाकि घटना से सबक लेते हुए शख्स ने आगे कभी शराब न पीने की बात कही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें