शादी की खुशियों के बीच पसरा मौत का सन्नाटा, एक ही परिवार के ... - CG Sandesh

शादी की खुशियों के बीच पसरा मौत का सन्नाटा, एक ही परिवार के 8 लोगों ने गवाई जान, मचा हड़कंप

बाड़मेर। राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) शादी की खुशियों के बाद मौत का ऐसा सन्नाटा पसरा कि अब सिर्फ सिसकियां ही सुनाई दे रही हैं। सोमवार को कुछ देर पहले तक खुशियां मना रहा परिवार लाशों में बदल गया। गुढामलानी क्षेत्र के मेगा हाइवे पर बांटा ग्राम सरहद के पास सोमवार देर रात यह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है। हादसा जीप और ट्रेलर के टक्कर से हुआ। 


जीप के परखच्चे उड़ गए, ट्रेलर पलटा


देर रात करीब एक बजे मेगा हाइवे पर यह हादसा हुआ। जीप में सवार एक ही परिवार के आठ लोग थे। उनमें ड्राइवर भी शामिल था। सभी लोग जालोर के सांचोर में स्थित सेवड़ी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और बाड़मेर के गुढामलानी में परिवार के ही एक सदस्य की शादी में शामिल होने आए थे। शादी में शामिल होने के बाद मेगा हाइवे से वापस अपने गांव सांचोर जा रहे थे। इस दौरान बांटा गांव सरहद के पास सामने से आ रहे ट्रेलर और जीप की भयंकर भिडंत हो गई। 


जीप चकनाचूर, 8 लोग अंदर फंसे


इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतना तेज था कि जीप से टकराते ही ट्रेलर पलट गया। जीप चकनाचूर हो गई। जीप इस कदर पिचक गई कि शव अंदर ही फंस गए। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच पडताल के आधार पर पुलिस ने बताया कि मरने वालों में पूनाराम, प्रकाश, मनीष, प्रिंस, भागीरथ, नैनाराम, बुद्धराम समेत आठ लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इनमें से छह की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें