एक ही परिवार के चार लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, फंदे पर ल... - CG Sandesh

एक ही परिवार के चार लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, फंदे पर लटकती मिली सभी की लाश

मध्यप्रदेश में भिंड जिले के गांव कठुवा गुर्जर (Village Kathuva Gurjar) में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। गांव में एक परिवार के चार लोगों ने फांसी लगा ली। दंपत्ति सहित तीन की मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर घायल है, इसे ग्वालियर ले जाकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। गोहद थाने की पुलिस मामले की जांच कर फांसी लगाने के कारण का पता लगा रही है।

फांसी लगने के कारण पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांववालों ने देखा कि परिवार के घर से कोई आहट नहीं आ रही है तो दरवाजा तोड़कर देखा।

धर्मेंद्र गुर्जर (32), उसकी पत्नी अमरेश (30), बेटा प्रशांत (12) और बेटी मीनाक्षी (10) फंदे पर लटके थे। मीनाक्षी की सांसे चल रहीं थी, बाकी सभी की मौत हो चुकी थी। बेटी को ग्वालियर रेफर किया गया है।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी लोग इस घटना की ही चर्चा कर रहे हैं। चार लोगों के एक साथ फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस और एफएसएल टीम (FSL team) मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें