बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 5 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, मु... - CG Sandesh

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 5 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां 42 बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाराती इस पिकअप से जयसिंहगर के डोहका गांव (Dohka Village of Jaisinghnagar) से देवलोंद (devlond) जा रहे थे. इस हादसे में 30 से ज्यादा घायल हैं, जिनमें से दस की हालत नाजुक है। घटना ब्यौहारी थाना इलाके के टिहकी गांव के पास घटी. इस भीषण हादसे में 4 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक शख्स की मौत इलाज के दौरान हुई. सभी घायलों का इलाज ब्यौहारी अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही एडीजीपी डीसी सागर, कलेक्टर वंदना वैद्य सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने सीएमओ के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया- ‘शहडोल में बारातियों से भरा वाहन पलटने से कई अनमोल जिंदगियों के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. दिवंगतों को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

बता दें, यहां हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई. ये आवाजें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों की मदद की. घायलों के लिए पानी की व्यवस्था की गई और फिर किसी तरह सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. स्थानीय लोग जब गाड़ी में फंसे लोगों को निकाल रहे थे तो उनमें से 4 की मौत हो चुकी थी. लोगों ने बताया कि रात होने की वजह से यह समझ नहीं आया कि आखिर हादसा हुआ कैसे. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें