गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता तो बॉयफ्रेंड ने थमा दिया 7 लाख का ... - CG Sandesh

गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता तो बॉयफ्रेंड ने थमा दिया 7 लाख का ब्रेकअप बिल, पानी से लेकर चिप्स तक का लिखा हिसाब

संघाई। प्रेमी जोड़े अक्सर अपनी हरकतों के चलते चर्चा में आ ही जाते हैं। लेकिन अब ब्रेकअप का जो एक मजेदार किस्सा सामने आया है। एक शख्स की प्रेमिका ने जैसे ही उससे रिश्ता तोड़ा तो उसने ब्रेकअप बिल बना लिया और उस पर खर्च किए गए पैसे वापस मांगे। बिल देखकर लड़की की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई।

मानना पड़ेगा लड़के की याददाश्त को…

ये मामला सुनने में बड़ा अजीब लगता है, लेकिन उस शख्स ने सच में ऐसा किया है। उनके खर्च का ब्रेकअप बिल इन दिनों चीन के सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इस बिल में पानी की बोतल से लेकर चिप्स और अन्य स्नैक्स तक का हिसाब-किताब लिखा हुआ है, जो भी हो, लेकिन लड़के की याददाश्त को मानना पड़ेगा।

चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला शंघाई का है। लड़का यहीं का है और वह एक साल से एक लड़की को डेट कर रहा था। जब उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया तो लड़के ने मजेदार कदम उठाया। उन्होंने डेटिंग के दौरान खर्च किए गए प्रत्येक पाई का कुल 3 पृष्ठों का कम्प्यूटरीकृत बिल बनाया।

यह बिल रिश्ते के दौरान हर दिन खर्च किए गए पैसों का लेखा-जोखा था। लड़के की ये डिटेल ब्रेकअप लिस्ट चीन के सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कुछ लोग उनकी हरकतों को सही नहीं मान रहे हैं तो कई लोगों ने उनकी याददाश्त की काफी तारीफ की है।

बता दें कि लड़की की मां के बीमार होने की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने की लागत और उसकी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार सहायता की लागत का भी सूची में उल्लेख किया गया है। यह पूरी रकम 60,147,025 युआन यानी भारतीय मुद्रा में करीब 7 लाख रुपये है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की ने उसे ये पैसे दिए या नहीं, लेकिन उसकी कहानी काफी मशहूर हुई हैमें है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें