बड़ी खबर : भूस्खलन की चपेट में आया आर्मी कैंप, 6 जवानों की मौ... - CG Sandesh

बड़ी खबर : भूस्खलन की चपेट में आया आर्मी कैंप, 6 जवानों की मौत, 60 लोग लापता

डेस्क। मणिपुर में बुधवार यानी 29 जून को देर रात नोनी जिले में तुपुल रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। भीषण भूस्खलन में जवानों की मौत हो गई है, वहीँ भारतीय सेना के कम से कम 55 जवान और कई लोग लापता हैं। अभी दो की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं अधिकारियों की माने तो मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। घटना बुधवार आधी रात के करीब उस वक्त हुआ जब जिरीबाम से राजधानी इंफाल तक बनने वाली रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए टेरिटोरियल आर्मी का एक कैंप वहां तैनात था।


सेना ने गुरुवार फंसे लोगों के बारे में बात करते हुए जानकारी दी की फिलहाल बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है. रेस्क्यू अभियान के तहत 19 लोगों को बचा लिया गया है. वहीं इस भूस्खलन में घायल हुए लोगों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है. भारतीय सेना द्वारा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निकालने का कार्य जारी है।

सीएम ने बुलाई आपातकालीन बैठक

इस घटना पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि तुपुल में भूस्खलन की स्थिति का आकलन करने के लिए एक आपात बैठक बुलाई है. साथ ही कहा कि खोज और बचाव अभियान पहले से ही चल रहा है. आइए आज उन्हें अपनी प्रार्थना में रखें। ऑपरेशन में सहायता के लिए डॉक्टरों के साथ-साथ एम्बुलेंस भी भेजी गई हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें