बड़ा हादसा : 200 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समे... - CG Sandesh

बड़ा हादसा : 200 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत, कई घायल

डेस्क। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर नीचे गिरी है। ऐसी सूचना है कि हादसे का शिकार स्कूली बच्चे भी हुए हैं। बस के अंदर शव अब भी शव फंसे हुए बताए जा रहे हैं।

आज सुबह करीब 8.40 पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में करीब 16 लोगों की मौत हो गई है। तीन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है।

कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर नीचे गिरी है। हादसे में हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक छात्रा भी शामिल है। बस में और भी स्कूली बच्चे बताए जा रहे हैं। वहीं तीन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें