BJP नेता ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- राहुल हंटर मारकर क्... - CG Sandesh

BJP नेता ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- राहुल हंटर मारकर क्या प्रदर्शित करना चाहते है

भोपाल : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवम्बर को एमपी में प्रवेश करेंगी लेकिन यात्रा के पहले एमपी में बयानबाजी तेज हो गई है.चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। सारंग ने कहा कि स्टंटबाजी से यात्रा करने वाले लोग कभी सफल नहीं होते। राहुल गांधी कभी दौड़ लगा रहे हैं,कभी मुक्केबाजी कर रहे हैं.कल खुद ही हंटर मार रहे थे.सारंग ने तंज कसते हुए कहा कि जिस परिवार ने हिंदुस्तान की जनता को हंटर मारे हो वह हंटर मारकर क्या प्रदर्शित कर रहा है.यह उनकी क्रूरता स्थापित करती है,यह फ्रस्ट्रेशन है.यह फ्रस्ट्रेशन की यात्रा है इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।


इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मप्र में राहुल गांधी आयेंगे मप्र का किसान राहुल गांधी से कर्ज माफी का सवाल पूछेगा। राहुल गांधी जनता को जवाब दे,किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं हुआ,बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं मिला,संबल योजना क्यों बंद की.क्योकिं ग्यारंटी तो राहुल गांधी ने ली थी।

3 दिसंबर को राजस्थान में होगी राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ समाप्त

बता दें कि राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जिसे करीबन 2 महीने का वक़्त होने जा रहा है। इस दौरान राहुल ने कई राज्यों का दौरा किया। साथ ही राहुल की इस यात्रा में जुड़ने के लिए कई बड़े बड़े नेता और अभिनेता शामिल हुए। जल्द ही ये यात्रा मध्य प्रदेश पहुंचने वाली है। जिसको लेकर कांग्रेसी तैयारी में जुटे है। बता दें कि राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 3 दिसंबर को राजस्थान में जाकर ख़तम होगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें