ये देख दंग रह गए लोग...जब बीच सड़क पर खड़ा होकर राहुल गांधी... - CG Sandesh

ये देख दंग रह गए लोग...जब बीच सड़क पर खड़ा होकर राहुल गांधी ने खुद को मारे कोड़े

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। रोज नए-नए अपडेट्स मिल रहे हैं। इसी क्रम में आज एक नया मामला देखने को मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी खुद पर कोड़े बरसा रहे हैं। बताया जाता है कि राहुल गांधी ने त्योहार की एक प्रथा में हिस्सा लेते हुए खुद को कोड़े मारे।


बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना के पारंपरिक बोनालु त्योहार में हिस्सा लिया था। गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा का 57वां दिन था। इसमें राहुल Bonalu Feastival के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां राहुल पोथराजू के अवतार में नजर आए और उन्होंने हाथ में कोड़ा थामा। पोथराजू जो है वह बोनालु त्योहार का प्रमुख हिस्सा होता है। उसे देवी महाकाली का भाई माना जाता है, जो कि देवी की रक्षा के लिए हाथ में कोड़ा लेकर चलता है।

त्योहार के दौरान पोथराजू बने युवक आगे-आगे चलते हैं और पीछे-पीछे कार्यक्रम में हिस्सा ले रही महिलाएं होती हैं। इसी तरह ये लोग मंदिर तक पहुंचते हैं। इस दौरान पोथराजू रस्सी से बने कोड़े को खुद की पीठ पर मारता है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें