चांदी हुई महंगी...सोने की कीमत में हुआ बदलाव...चेक करें भाव - CG Sandesh

चांदी हुई महंगी...सोने की कीमत में हुआ बदलाव...चेक करें भाव

Gold-Silver Price : सोने-चांदी (Gold-silver) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगर आपका भी गोल्ड खरीदने का प्लान है तो उससे पहले जान लें कि इस पूरे हफ्ते सोने की कीमतों का हाल कैसा रहा है. इस पूरे हफ्ते के कारोबार के बाद में गोल्ड की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, चांदी भी महंगी हो गई है. आइए चेक करें पूरे हफ्ते का हाल-

सोने का कैसा रहा हाल?

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 31 अक्टूबर से 4 नवंबर वाले हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 50480 रुपये प्रति 10 ग्राम था, वहीं, शुक्रवार को गोल्ड की कीमत बढ़कर 50522 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. सोने की कीमतों में 42 रुपये का इजाफा देखने को मिला.

कितना बदला चांदी का भाव?

इसके अलावा अगर चांदी की कीमतों की बात करें तो 31 अक्टूबर को चांदी का भाव 57,350 रुपये प्रति किलोग्राम था. वहीं, 4 नवंबर को चांदी का भाव 58,755 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इस हिसाब से चांदी की कीमतों में 1405 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला है.

हॉलमार्क देखकर करें खरीदारी

अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें. सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

इस नंबर पर दें मिस्ड कॉल

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें