राजधानी समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटकों से हिली धरती
नई दिल्ली: देश के कई स्थानों में एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती हिल उठी. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए. जिसके बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. वहीं भूकंप का केंद्र रहे नेपाल में छह लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डोटी जिले में एक घर गिरने से इन लोगों की मौत हुई है।
बता दें कि तेज झटके लगने से कई कॉलोनियों व मोहल्लो में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके देर रात 1.58 बजे महसूस किए गए। कुछ रुककर दो बार झटके लगने से नींद में सोए लोग भी जाग गए और घरों से बाहर निकल आए।
जानकारों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.3 से अधिक थी। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास के जिलों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इसका केंद्र नेपाल के मणिपुर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।