लड़के का पूरा परिवार पुलिस की गिरफ्त में...नाबालिग से किया दु... - CG Sandesh

लड़के का पूरा परिवार पुलिस की गिरफ्त में...नाबालिग से किया दुष्कर्म

 जांजगीर-चांपा : जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसे प्यार के झांसे में लिया था। इसके बाद घर ले जाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी और लड़की की शादी भी करवा दी। बाद में लड़की को मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। अब मामला थाने पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है।


16 साल की पीड़िता के माता-पिता दूसरे राज्य में काम करते हैं। इस वजह से वह अपने नानी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। पिछले साल उसकी मुलाकात दिल कुमार कश्यप(19) से हुई थी। कहा जा रहा है कि लड़की जब स्कूल जाती थी, तब दिल कुमार उसे देखता था।

बाद में युवक ने लड़की से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। शादी करना चाहता हूं, चलो मेरे साथ, हम दोनों पहले शादी कर लेंगे। पता चला है कि युवक ने पढ़ाई छोड़ दी और रोजी-मजदूरी का काम करता था। इसके बाद लड़की भी उसकी बातों में आई और लड़के के साथ चली गई। युवक उससे शादी न करके उससे रेप करता रहा। लड़की ने कई दफा इस बात का विरोध किया, फिर भी वह नहीं माना।

इस पर लड़की ने उससे कहा कि मुझे वापस घर जाना है। लेकिन युवक ने उसे जाने भी नहीं दिया। उधर कुछ समय बाद युवक के माता पिता ने जबरदस्ती ही युवक की शादी लड़की से करवा दी। वहीं घर से भगा देने के बाद लड़की बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर भीख मांगने लगी। उधर, जब लड़की के माता बाहर से काम करके वापस लौटे, तब उन्होंने अपनी बेटी को स्टेशन के बाहर देखा था।

जिसके बाद लड़की ने पूरी बात अपने माता पिता को बताई। फिर 6 नवंबर को मामले में पुलिस से शिकायत की गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिल कमार संतोष कश्यप और गंगोत्री बाई कश्यप को गिरफ्तार किया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें