आयकर विभाग की टीम ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के घर पहुंची.... - CG Sandesh

आयकर विभाग की टीम ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के घर पहुंची... छापेमारी जारी

सक्ती : नवगठित सक्ती जिले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीमों ने छापा मारा है। जिनके ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, उनके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, पेट्रोल पंप और जमीन कारोबारी शामिल हैं।


जानकारी के मुताबिक ईडी की कई टीमों ने दोपहर डेढ़ बजे दबिश दी। जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल और अनिल अग्रवाल शामिल हैं।

इनमें आनंद अग्रवाल को विधानसभा स्पीकर का खास समर्थक माना जाता है। ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों को लेकर पहुंची है। इनमें सीआरपीएफ के महिला सिपाही भी शामिल हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें