सहायक उप निरीक्षक के पद पर  5 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर... - CG Sandesh

सहायक उप निरीक्षक के पद पर 5 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर दी पदोन्नति

 जांजगीर : पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के 5 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन सभी सहायक प्रधान आरक्षकों को बधाई देते हुए नयी जिम्मेदारी के लिए तैयार रहने एवं पद की गरिमा अनुसार कार्य करने हेतु समझाईश दी गई|


दूसरी ओर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही( GPM) जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदला हुआ है। यहां 3 TI, 2 SI, 3 ASI, 8 हेड कॉन्स्टेबल और 48 कॉन्स्टेबल का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी उदय किरण ने आदेश जारी कर दिए हैं।

नए आदेश के मुताबिक, लता चौरे को मरवाही थाना प्रभारी बनाया गया है। उषा सोंधिया को पेंड्रा थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मरवाही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल हटा दिए गए हैं। इन सब के अलावा खोड़री के चौकी प्रभारी भी बदल दिए गए हैं। साथ ही पेंड्रा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी एसपी कार्यालय भेज दिए गए हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें