BTS 2022:  PM MODI  करेंगे उद्घाटन, आज से शुरू होगा एशिया का... - CG Sandesh

BTS 2022: PM MODI करेंगे उद्घाटन, आज से शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार( wednesday) को टेली कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंगलूरू टेक समिट (बीटीएस-22) के रजत जयंती संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट( event) है। कर्नाटक के आईटी मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने मंगलवार को यह जानकारी दी।



25वां संस्करण टेकफॉरनेक्सजेन (Tech4NexGen) थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है। वहीं आईटी मंत्री अश्वथ नारायण ने मंगलवार को प्रतिष्ठित बैंगलोर पैलेस ( palace) आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया

इस अवसर पर, बेंगलुरु के बारह से अधिक स्टार्ट-अप्स जो पिछले वर्ष यूनिकॉर्न के रूप में उभरे हैं, उन्हें ‘बेंगलुरु इम्पैक्ट’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी 550 से अधिक प्रदर्शकों के साथ इस आयोजन का मेगा आकर्षण है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें