कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन , अब गूगल में हो सकती है बड़े पैमाने... - CG Sandesh

कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन , अब गूगल में हो सकती है बड़े पैमाने पर छंटनी!

नई दिल्ली: ट्विटर-फेसबुक-अमेजन के बाद अब गूगल में भी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. दरअसल, एक्टिविस्ट निवेशक टीसीआई फंड मैनेजमेंट नें गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट से कहा है कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या कम करे, जिससे लागत में कमी आए। अल्फाबेट में 2017 से छह बिलियन की हिस्सेदारी वाले निवेशक ने कंपनी से कहा है कि कंपनी के पास बहुत अधिक संख्या में कर्मचारी हैं और प्रति कर्मचारी लागत बहुत अधिक है।

 अल्फाबेट अपने कई कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी देता है। इसके साथ ही भर्ती के मामले में कंपनी ने 2017 से लगातार 20 प्रतिशत की वृद्धि की है और इसे दोगुना कर रही है, जिसे कम किया जाना जरूरी है। हालांकि, अल्फाबेट की ओर से अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें, अल्फाबेट इन दिनों विज्ञापनदाताओं द्वारा खर्च में कटौती की समस्या से जूझ रही है। ऐसे में कंपनी ने अक्तूबर के अंत में कहा था कि उसकी योजना आधे से अधिक भर्ती में कटौती करने की है। अल्फाबेट के शेयरधारक ने प्रबंधन और बोर्ड को लिखे पत्र में कहा है कि अब लागत को अनुशासित करने की आवश्यकता है, क्योंकि राजस्व वृद्धि धीमी है। राजस्व वृद्धि से अधिक लागत एक खराब वित्तीय अनुशासन का संकेत है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें